Advertisement

सेराफिना ट्रस्ट में महिला सशक्तिकरण दिवस पर सम्मान व जागरूकता कार्यक्रम

By: Naveen Joshi

On: Sunday, March 15, 2026 8:42 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। क्लेमेंट टाउन स्थित सेराफिना ट्रस्ट में  अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी  मीना बिष्ट उपस्थित रहीं। उनके साथ बाल कल्याण अधिकारी  नमिता, सामाजिक कार्यकर्ता  अभिषेक परमार, प्रोविंशियल सिस्टर आरती, सिस्टर नम्रता, सिस्टर दीपा, सिस्टर मेरी, सिस्टर जोविता, सिस्टर रोजमेरी, कु. सुहाना और  कल्पना सहित संस्था से जुड़ी करीब 300 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सिस्टर इंचार्ज ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और निर्बलों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सही दिशा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संस्था स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी  मीना बिष्ट ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भरता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन क्षेत्र में प्रमाण-पत्र भी वितरित किए और उनके प्रयासों की सराहना की।

संस्था की ओर से बताया गया कि महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन जैसे विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते हैं। साथ ही महिलाओं को शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाता है।

ट्रस्ट समय-समय पर सेमिनार, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करता है। इसके अतिरिक्त शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए बच्चों को विद्यालयी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में भी संस्था सक्रिय भूमिका निभाती है।

संस्था द्वारा विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को अन्याय, हिंसा और शोषण के खिलाफ जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment