Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवक-युवतियों का सम्मान

 

देहरादून, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम  परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर समाज और देश के लिए कार्य करना चाहिए।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिले तो विकास को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति प्रदेश की ऊर्जा है और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासित बनना ही सशक्त भारत की नींव है। इससे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना संभव होगा।

समारोह में प्रदेश से चयनित तीन युवक मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही एनएसएस के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त युवाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

रील प्रतियोगिता के विजेता घोषित

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर आधारित रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वैभव शाह को प्रथम, सचिन कुमार सिंह को द्वितीय तथा शिव कैलाश सेमवाल को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित दल

युवक मंगल दल— मोख मल्ला (चमोली) प्रथम, सुंदरपुर रैक्वाल (नैनीताल) द्वितीय, चौड़ी राय लोहाघाट (चंपावत) तृतीय।

महिला मंगल दल— धापला (नैनीताल) प्रथम, सेमा (चमोली) द्वितीय, बनाली (टिहरी गढ़वाल) तृतीय।

एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

आलोक कुमार पांडे, आयुष वर्मा।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता

प्रदीप महरा, अजय ओली (पिथौरागढ़), गुरदीप सिंह राणा, जगतार सिंह बाजवा (उधम सिंह नगर), गीता बगासी (चमोली), रमन रावत (पौड़ी गढ़वाल), स्वराज विद्वान, दिनेश सिंह रावत (उत्तरकाशी), गुरमेल सिंह (देहरादून)।

 

Related posts

पूर्व सैनिकों व शहीद आश्रितों को सम्मान दिये जाने पर सैनिक संगठन ने मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया

prabhatchingari

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक…

cradmin

राज्य में बढ़ते तापमान को देख सीएम धामी ने स्वास्थ्य सचिव को दिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्थायें बनाने व जरूरी दवाओं का स्टाक रखने के निर्देश

prabhatchingari

डीएम का कोरोनेशन अस्पताल पर सख्त एक्शन, पैथोलॉजी समय बढ़ा; चंदन लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब

cradmin

मोबाइल से होता है कैंसर! मोबाइल उपभोक्ता तत्काल ये जानकारी पढ़ें

prabhatchingari

इसी सत्र से प्रारंभ होगा केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार : ऋतु खण्डूडी भूषण

cradmin

Leave a Comment