देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के तत्वावधान में आज घंटाघर से पलटन बाजार तक “स्वदेशी अपनाओ – जन जागरण अभियान” के अंतर्गत भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट की गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भरा।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से न केवल स्थानीय उद्योगों व उद्यमियों को बल मिलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा, “स्वदेशी केवल एक विचार नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। यदि हम स्वदेशी को अपनाएँगे तो हमारे गाँव, किसान, कारीगर और नौजवान सशक्त होंगे। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक विदेशी वस्तुओं की जगह स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा।”
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि देहरादून की पदयात्रा ने यह साबित कर दिया है कि व्यापारी, युवा और मातृशक्ति सभी ‘स्वदेशी’ अभियान को सफल बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार जनहित योजनाओं के साथ ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
पदयात्रा का समापन पलटन बाजार में हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से “स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर भारत बनाओ” का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विश्वाश डाबर, श्याम अग्रवाल, पुनीत मित्तल, विनोद उनियाल, अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जोगिंदर पुंडीर, बलजीत सोनी, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, महामंत्री सुरेंद्र राणा, सुनील शर्मा, संदीप मुखर्जी, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, रतन सिंह चौहान, मोहित शर्मा, अर्चना बागड़ी, विशाल गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, सुमित पाण्डेय, प्रदीप रावत, सुषमा कुकरेती, प्रकाश बडोनी, आशीष शर्मा, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, उज्ज्वल नेगी, अवधेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी व समाजसेवी शामिल रहे।

--- 






