Advertisement

,

उत्तराखंड की बाल ठाकरे बनना चाहती हूं” : भावना पाण्डेय

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 15, 2026 3:47 PM

Google News
Follow Us
------

 

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और ठगी के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी, भाजपा-कांग्रेस के कई नेता संपर्क में होने का दावा

देहरादून। प्रदेश की चर्चित समाजसेवी एवं राजनीतिक मामलों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाली भावना पाण्डेय ने भ्रष्टाचार और पुलिस तंत्र पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कांस्टेबल से लेकर एक स्टार व दो स्टार  स्तर तक कई पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब वह ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद करेंगी।

शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भावना पाण्डेय ने कहा कि राज्य में छोटे ठगों से लेकर बड़े स्तर तक ठगी का जाल फैला हुआ है, जिससे उत्तराखंड की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और ठगी ने प्रदेश के वातावरण को दूषित कर दिया है और अब इसे समाप्त करने के लिए व्यापक स्तर पर संगठन तैयार किया जाएगा।

भावना पाण्डेय ने कहा कि उनके साथ हाल ही में लाखों रुपये की ठगी हुई, जिससे न केवल उन्हें व्यक्तिगत आघात पहुंचा बल्कि उनकी सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति और पुलिस तंत्र में बढ़ता भ्रष्टाचार राज्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

उन्होंने दावा किया कि वह जल्द ही एक मजबूत संगठन खड़ा करेंगी, जो भ्रष्टाचार, ठगी और राजनीतिक छलावे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के कई नेता तथा विधायक उनके संपर्क में हैं और स्वच्छ राजनीति के उद्देश्य से उनके अभियान से जुड़ना चाहते हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान भावना पाण्डेय ने कहा, “मैं उत्तराखंड की बेटी हूं और अब इस राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि वह उत्तराखंड में एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा करना चाहती हैं और “उत्तराखंड की बाल ठाकरे” बनकर जनता की आवाज उठाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की छवि को पारदर्शी, स्वच्छ और जनहितकारी राज्य के रूप में स्थापित करना है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment