,

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 22, 2026 5:21 PM

Google News
Follow Us
------

 

दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों को मिलेंगी शैक्षणिक सहायता सेवाएं

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना की जाएगी।

एमओयू पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के अधिकारियों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने बताया कि प्रस्तावित केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से सुलभ, लचीली और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लर्नर सपोर्ट सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक परामर्श, अध्ययन सामग्री, प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी सहायता सहित विभिन्न शिक्षार्थी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा, जो नियमित शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं या नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। साथ ही यह पहल आजीवन एवं समावेशी शिक्षा की अवधारणा को भी मजबूती प्रदान करेगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि इग्नू के साथ यह साझेदारी शैक्षणिक पहुंच को व्यापक बनाएगी तथा विद्यार्थियों, कार्यरत पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करेगी। वहीं इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने कहा कि यह केंद्र समाज तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन एवं शिक्षार्थी-अनुकूल अकादमिक सहयोग पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में इग्नू के उपनिदेशक डॉ. राजीव, विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (डॉ.) सोनिया गंभीर, कुलपति की विशेष कार्याधिकारी डॉ. श्रेया कोटनाला, प्रो. (डॉ.) मनीषा सिंह सहित दोनों संस्थानों के संकाय सदस्य एवं शैक्षणिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment