Advertisement

,

अवैध शराब तस्करों पर आबकारी का शिकंजा, मुकदमा दर्ज

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 16, 2025 1:08 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, आबकारी आयुक्त  के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत देहरादून में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अभियान की निगरानी संयुक्त आबकारी आयुक्त  रमेश चौहान द्वारा की जा रही है। संयुक्त गठित टीम, जिसका नेतृत्व जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की प्रभारी  प्रेरणा बिष्ट ने किया, ने मंगलवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत बिंदौली में दबिश दी। इस कार्रवाई में टीम ने हरियाणा निवासी के मकान से अवैध रूप से रखी गई 10 पेटी अंग्रेजी शराब (फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली) बरामद की।अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक  शिव प्रसाद व्यास एवं  विजेंद्र भंडारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रवर्तन टीम में उप-आबकारी निरीक्षक शोबन सिंह रावत, पान सिंह राणा, उमराव सिंह राठौर, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, राकेश सिंह, हेमंत सिंह, गोविंद, नौशाद, अनु रानी, आशीष चौहान एवं अनुराधा भी सम्मिलित रहे। आबकारी विभाग का कहना है कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment