Advertisement

चाय की दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, आबकारी का छापा, आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 9, 2026 10:01 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमनीपुर तप्पड़ स्थित बैरागीवाला क्षेत्र में एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक श्री जयबीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपदीय प्रवर्तन दल ने जमनीपुर तप्पड़, बैरागीवाला स्थित सेठी टी एंड स्नेक प्वाइंट पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 51 पाउच माल्टा देशी शराब, आईबी व्हिस्की के 11 पव्वे तथा एमसीडी नंबर-1 व्हिस्की के 17 पव्वे बरामद किए गए।

मौके से आरोपी अनिल कुमार सेठी पुत्र किशन लाल सेठी, थाना सहसपुर क्षेत्र निवासी, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

July 9, 2026

Leave a Comment