---Advertisement---

दून अस्पताल की सरकारी जमीन से हटी अवैध मजार, प्रशासन ने रातों-रात चलाया बुल्डोजर

By: prabhatchingari

On: Saturday, April 26, 2025 3:08 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बनी एक अवैध मजार को लेकर लंबे समय से उठ रही आवाज़ें आखिरकार रंग लाईं। सीएम हेल्पलाइन पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की शिकायत के बाद देर रात प्रशासन की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर बुलडोजर चलाया और मजार को ज़मीनदोज़ कर दिया।प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मजार सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे के तहत बनाई गई थी। कार्रवाई से पहले राजस्व विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और अस्पताल प्रशासन समेत कई विभागों ने संयुक्त जांच की। मजार से जुड़े भूमि दस्तावेज़ों की पड़ताल की गई, लेकिन किसी भी वैध अनुमति का साक्ष्य नहीं मिला।इस मजार के खादिम अस्पताल में आने वाले मरीजों को धार्मिक अंधविश्वास में डालने की कोशिश करते थे। इससे न केवल मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा था, बल्कि अस्पताल प्रशासन भी बार-बार शिकायत कर चुका था।कार्यवाही की रात प्रशासन ने पूरे अस्पताल मार्ग को सील किया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। अवैध मजार को जमींदोज़ करने के बाद मलबे की भी जांच की गई, जिसमें कोई धार्मिक अवशेष नहीं मिले।इस कार्रवाई से जहां एक ओर प्रशासन ने अवैध कब्जों पर सख्ती का संदेश दिया, वहीं स्थानीय लोग इसे देर से उठाया गया ठोस कदम मान रहे हैं

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment