Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सहसपुर में डकैती डाल भाग रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली,तीन बदमाश गिरफ्तार,

देहरादून,शुक्रवार को सुबह पुलिस को मुखबिर के माध्यम से एक लूट घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की मिली सूचना पर पुलिस ने चलाया था चेकिंग अभियान।
पुलिस चेकिंग के दौरान दर्रारेट बैरियर के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों ने यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार कर धर्मावाला की ओर फरार हो गए थे,पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में यूटिलिटी वाहन भगाते हुए पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
पुलिस ने पहुंचने पर यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भाग गया था।पुलिस द्वारा बदमाश बबलू के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर होली लग गई थी, जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया।घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको उच्च उपचार के लिए विकासनगर चिकित्सालय रेफर किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा विकासनगर चिकित्सालय में अधिकारियों से घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई।
मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात्रि में खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना में बदमाशों द्वारा वादी व उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नगदी व ज्वैलरी की लूट की थी।
अभियुक्तों के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।
अभियुक्त बबलू बादशाह द्वारा बताया गया कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर हम पांच व्यक्तियों द्वारा घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था
पूछताछ के आधार पर मुकदमे को डकैती मैं तरमीम करते हुए , डकैती में शामिल अन्य बदमाशो की धरपकड़ के लिए टीम रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्य अभियुक्त असलम फरीद पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुर सहारनपुर को किया गया गिरफ्तार

Related posts

युवा ऑल स्टार चैंपियनशिप की ट्राफी का भव्य अनावरण

prabhatchingari

राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

cradmin

सघन चेकिंग में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई—वन्यजीव तस्करी में लिप्त दम्पती गिरफ्तार

cradmin

ग्राफिक एरा के वी सी देश के नंबर 1 स्कॉलर

prabhatchingari

हमेशा हॉलमार्क युक्त आभूषण ही खरीदें ताकि गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित हो – सौरभ तिवारी

cradmin

ओवरटेकिंग विवाद में चली गोली, दुर्घटना बस मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत

cradmin

Leave a Comment