Advertisement

छात्रों की गूंज” के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक, शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर उठाई आवाज़

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 15, 2026 8:54 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई 2026 को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के समर्थन में शुक्रवार को प्रेमनगर बाजार के मुख्य चौराहे पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोज़गारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों को मंचित कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान देहरादून की छात्रा रिया थापा की आत्महत्या की घटना का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य तथा शिक्षा व्यवस्था के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े विवादों और छात्रों में बढ़ती असुरक्षा एवं तनाव के मुद्दे भी उठाए गए।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन से 17 जुलाई को शाम 5 बजे बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिड़ला, सुमित खन्ना, मोहित मेहता, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, अनिल नेगी, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, स्वाति नेगी, सुनील कुमार, राहुल तलवाड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment