---Advertisement---

विधानसभा उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस की झोली में डाली बद्रीनाथ और मंगलौर की दोनो सीट, कांग्रेसी खेमे में हर्ष की लहर

By: prabhatchingari

On: Saturday, July 13, 2024 10:10 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून:- मंगलौर/ बदरीनाथ उत्तराखण्ड में हुए विधान सभा उपचुनाव में मंगलौर और बदरीनाथ दोनो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। बद्रीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदि भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 मतों से पराजित किया। बुटोला को 27696 और भंडारी को 22601 मत मिले।

वहीं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी पूरी हो गई है जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक रहे काजी निजामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 449 वोट से हराया।

कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 31710 और बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को 31261 मत मिले। वहीं इसी सीट पर तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के मोंटी जिनको कुल 19552 मत मिले।

मतगणना के बाद कांग्रेसी खेमे में खुशी का माहोल बन गया और देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया गया। ढोल बजाकर नाचते नजर आए कांग्रेस के पदाधिकारी।

कांग्रेस भवन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है।

बताते चलें कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास कुल 70 सीटों में से 46 सीट आई थी और कांग्रेस के पास 20 लेकिन अब भाजपा की दो और सीट कम हो गई हैं और 44 ही रह गई हैं वहीं कांग्रेस के पास मंगलौर और बद्रीनाथ की दो सीट आने के बाद 20 की जगह पर 22 हो गई हैं।

हाल ही में केदारनाथ विधानसभा से विधायक शैला रानी रावत की भी लंबी बिमारी के बाद निधन से एक और सीट खाली हो चुकी है। देखना होगा कि इस विधासभा में चुनाव कब होंगे और ये सीट कौन सी पार्टी के पास जायेगी।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment