Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

आईएमए में पासिंग आउट परेड के मद्देनज़र सुबह 5.30 से दोपहर तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन प्रभावी

 

यातायात डाइवर्जन प्लान, इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) देहरादून में दिनांक 13/12/2025 को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) के सुव्यवस्थित संचालन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा विशेष यातायात डाइवर्जन योजना लागू की जा रही है। परेड कार्यक्रम के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर vehicular movement को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारू रहे तथा किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ न हो।

डाइवर्जन प्रातः 05:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

 

यातायात व्यवस्था एवं डाइवर्जन

 

1. परेड के दौरान IMA की ओर जाने वाला समस्त यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग को ज़ीरो ज़ोन घोषित किया गया है।

 

2. बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला तिराहा – मिठी बेरी मार्ग से होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा।

 

3. प्रेमनगर से देहरादून शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट–मीठी बेरी गेट–रांघड़वाला होते हुए शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 

4. सेलाकुई/भाऊवाला क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंघनीवाला – नया गांव होकर शहर की ओर भेजा जाएगा।

 

5. देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर–धर्मावाला की ओर मार्गांतरित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सूचना,उक्त डाइवर्जन अवधि को यातायात के दबाव के अनुसार आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। दून पुलिस सभी नागरिकों एवं आगंतुकों से अनुरोध करती है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।

 

Related posts

द पेस्टल वीड स्कूल में पूर्णिमा के पावन अवसर पर हवन

cradmin

नकली रसगुल्लों का बड़ा जखीरा पकड़ा, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप

cradmin

द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ नहीं “चतुर्थ राष्ट्र सिद्धांत” की बात करें पाक सेना प्रमुख

prabhatchingari

मिस टैलेंटेड और मिस बॉलीवुड के लिए प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

cradmin

ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत नगर और देहात क्षेत्रों में वृहद कार्रवाई

cradmin

ग्राफिक एरा की ऐतिहासिक पहल देश को अग्रणी एआई और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग केंद्र व तकनीकी नवाचार का द्वार

cradmin

Leave a Comment