---Advertisement---

इंडिया असिस्ट ने महाकुम्भ 2025 तथा राज्य में टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटरों के लिए सरकार के साथ की साझेदारी

By: prabhatchingari

On: Wednesday, January 22, 2025 8:06 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून:-यात्रा में सहायता प्रदान करने वाले टेक-इनेबल्ड लीडर इंडिया असिस्ट ने महाकुम्भ 2025 के दौरान और इसके बाद भी लाखों यात्रियों को यात्रा का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत इंडिया असिस्ट प्रयागराज में महाकुम्भ क्षेत्र में टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटर (पर्यटन जानकारी केन्द्र) संचालित कर रहा है, साथ ही इस तरह के टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर भी स्थापित किए गए हैं।
श्री हरीश खत्री, संस्थापक, इंडिया असिस्ट ने इस साझेदारी पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘भारत विभिन्न अनुभवों और संस्कृति के खजाने का देश है और महाकुम्भ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का अविश्वसनीय संगम है। इस साझेदारी के माध्यम से हम चाहते हैं कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालु आत्मविश्वास के साथ मेले का सहज अनुभव पा सकें।
महाकुम्भ 2025 में देश विदेश से 40 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री और पर्यटक पहुंच रहे हैं, इस बीच इंडिया असिस्ट के टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटर उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये सेंटर आगंतुकों को रियल-टाईम में सहायता प्रदान करते हैं, उन्हें नेविगेशन एवं स्थानीय आकर्षण केन्द्रों के बारे में मार्गदर्शन देते हैं, एमरजेन्सी के समय ज़रूरी सहयोग प्रदान करते हैं जैसे चिकित्सकीय सहायता या चोरी आदि का समाधान। इंडिया असिस्ट की यह पहल दर्शाती है कि किस तरह मनुष्य और टेक्नोलॉजी एक साथ मिलकर यात्रियों को महाकुम्भ का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान कर सकते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है।
महाकुम्भ के बाद भी इंडिया असिस्ट उत्तर प्रदेश के मुख्य शहरों जैसे आगरा, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या आदि में टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटरों के नेटवर्क का प्रबन्धन जारी रखेगा। ये सेंटर आगंतुकों को समय पर सहयोग एवं जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें यात्रा का सुरक्षित, सुखद एवं चिंतामुक्त अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment