Advertisement

, ,

भारत सिर्फ देश नहीं, एक जीवंत संस्कृति है” — भैया जोशी

By: Naveen Joshi

On: Sunday, October 19, 2025 9:51 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देहरादून द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर भाऊराव देवरस कुंज, तिलक मार्ग स्थित प्रांत कार्यालय में “दीपावली स्नेह मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या” का भव्य आयोजन किया गया। दीपों की उजास और भारतीय संस्कृति की गरिमा से आलोकित इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय  सुरेश (भैयाजी) जोशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “भारत की पुण्यभूमि पर जन्म लेना सौभाग्य की बात है। भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति है जो पूरे विश्व को मार्ग दिखा रही है।”

 

उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों की भूमि है, जहां प्रत्येक पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोता है। “हम सब भाग्यशाली हैं कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। यह हमारा दायित्व है कि हम अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं,” उन्होंने कहा।

 

भैयाजी जोशी ने धर्मांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस दिशा में दृढ़ संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “भारत को सशक्त, स्वावलंबी और सजग राष्ट्र बनना होगा, जो आंतरिक और बाह्य चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना कर सके।”

 

उन्होंने इज़रायल का उदाहरण देते हुए कहा कि आत्मगौरव, अनुशासन और संगठन की भावना से ही कोई राष्ट्र सशक्त बनता है। भैयाजी ने यह भी कहा कि देश का विकास केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि मानसिक, सांस्कृतिक और नैतिक उत्थान से संभव है।

 

कार्यक्रम का संचालन  पवन शर्मा ने कुशलता से किया। इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी, प्रांत प्रचार प्रमुख संजय , विभाग प्रचारक धनंजय , राज्य के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, अनेक मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि तथा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता व विकास के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

 

दीपों के इस पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देहरादून की ओर से समस्त राष्ट्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — जय हिंद, जय भारत।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment