Advertisement

ग्राफिक एरा में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज का इंडक्शन शुरू

By: Naveen Joshi

On: Thursday, August 6, 2026 7:55 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून ,। ग्राफिक एरा में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज डिपार्टमेंट के नए छात्र छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम ‘प्रज्ञान’ नाम से शुरू हो गया।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘प्रज्ञान’ इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि हर छात्र अपने भीतर असीम संभावनाएं लेकर विश्वविद्यालय की दहलीज पर कदम रखता है। समर्पण, जिज्ञासा और निरंतर सीखने का भाव ही इन संभावनाओं को असाधारण उपलब्धियों में बदलता है। इंडक्शन प्रोग्राम में आइस ब्रेकिंग गतिविधियों ने शुरुआती झिझक को जल्द ही उत्साह और अपनत्व में बदल दिया। संवाद, रचनात्मक गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों के बीच छात्र छात्राओं ने नए मित्र बनाए और अपने विभाग, फैकल्टी तथा विश्वविद्यालय की कार्यसंस्कृति से परिचित हुए।

 

कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. विजय नेगी के साथ डा. प्रभा लामा , डा.भारती शर्मा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 27, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment