Advertisement

,

इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी का देहरादून में शुभारंभ

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 6, 2025 5:04 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड में दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इस अभिनव योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के मौलिक विचारों को नवाचार से जोड़ा जाता है।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जनपदों से चयनित 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के मॉडलों का अवलोकन शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक डॉ. वंदना गबर्याल, डॉ. अजय कुमार नौटियाल, डॉ. पद्मेंद्र सकलानी, डॉ. के.एन. बिजल्वाण और डॉ. अवनीश उनियाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

प्रमुख मॉडलों में बागेश्वर की निलंशा बिष्ट का स्मार्ट सूटकेस, काशीपुर की शिवानी यादव का साइकिल ग्रास कटर, देहरादून के सुब्रत का स्मार्ट हेलमेट तथा हरिद्वार की नंदनी यादव का मोडिफाइड व्हीलचेयर विशेष सराहे गए।

मॉडलों का मूल्यांकन NIF की डॉ. दीप्ति जगूड़ी, डॉ. पारस, डॉ. राकेश जुगराण, डॉ. विकास नौटियाल, सुनील जोशी एवं राजीव कला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के अंत में चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।

राज्य समन्वयक डॉ. अवनीश उनियाल ने जानकारी दी कि 7 अगस्त को समापन समारोह में चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भेंट किए जाएंगे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment