Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ड्यूटी के दौरान संयमित एवं अनुशासित व्यवहार रखने के दिए निर्देश

देहरादून, विभिन्न मांगों को लेकर कतिपय संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को पूर्व में ब्रीफ किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के समय पूर्ण संयम, शालीनता एवं अनुशासन बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की उपस्थिति रही तथा अपनी मांगों को लेकर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास भी किया गया। इसके बावजूद ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अत्यंत संयमित रहकर, कर्तव्यनिष्ठा एवं सूझबूझ के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया, जिससे धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

धरना-प्रदर्शन ड्यूटी की समाप्ति उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों के संयमित, अनुशासित एवं प्रशंसनीय व्यवहार की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार धैर्य, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के नेतृत्व में उत्तराखंड के छात्रों को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता 2025 में सम्मानित किया गया

cradmin

GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने संभाला कार्यभार, कर विवाद समाधान को मिली मजबूती

cradmin

एसएसपी की सख्ती से मचा हड़कंप, हिस्ट्रीशीटर समेत दो तस्कर दबोचे

cradmin

वर्तमान तनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु दिन-रात चलाया जा रहा चैकिंग अभियान

prabhatchingari

व्हाई इज़ द वर्ल्ड गोइंग क्रेज़ी अबाउट मिलेट्स” पुस्तक का हुआ विमोचन

prabhatchingari

31 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें हों गड्ढा मुक्त

cradmin

Leave a Comment