Advertisement

,

स्किल हब सहसपुर को एक माह में पूर्ण क्षमता से संचालित करने के निर्देश

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 14, 2026 11:55 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने  देहरादून जनपद में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत संचालित स्किल हब सहसपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में संचालित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाए। उन्होंने क्षमता से कम प्रशिक्षणार्थियों के नामांकन पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि एक माह के भीतर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का संचालन पूर्ण क्षमता से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में संचालित कोर्सों को आईटीआई के पाठ्यक्रमों में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण के साथ संबंधित देशों के लिविंग एवं वर्किंग कल्चर की जानकारी भी प्रशिक्षुओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभवों एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निदेशक, कौशल विकास एवं सेवायोजन श्री संजय कुमार ने बताया कि देहरादून जनपद में स्थापित स्किल हब सहसपुर के माध्यम से राज्य के आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर देश-विदेश में रोजगार से जोड़ा जा रहा है। स्किल हब के अंतर्गत सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस एवं विदेश रोजगार प्रकोष्ठ संचालित है। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा नर्सिंग, केयर गिवर एवं आतिथ्य क्षेत्र में जापान और जर्मनी में सेवायोजन कराया जा रहा है। इसके लिए डोमेन प्रशिक्षण राज्य के नर्सिंग कॉलेजों एवं होटल मैनेजमेंट संस्थानों द्वारा दिया जा रहा है, जबकि स्किल हब सहसपुर में आवासीय विदेशी भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल, संयुक्त निदेशक  अनिल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment