,

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, 24 मई से समर कैंप और डोडीताल एडवेंचर टूर का होगा आयोजन

By: Naveen Joshi

On: Saturday, May 23, 2026 5:54 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

 

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: फुटबॉल प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5): यशवंत हाउस ने प्रथम और अहिल्या हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8): यशवंत हाउस ने प्रथम और मल्हार हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

 

खो-खो प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5): अहिल्या हाउस प्रथम और भीमा हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8): अहिल्या हाउस ने प्रथम और भीमा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

समर कैंप और एडवेंचर टूर की घोषणा: विद्यालय में आगामी 24 मई 2026 से एक सप्ताह का विशेष समर कैंप शुरू होने जा रहा है। इस कैंप में छात्र स्विमिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत और नृत्य जैसी विधाएं सीखेंगे। इसके अलावा, छात्रों के लिए ‘डोडीताल एडवेंचर टूर’ का भी आयोजन किया जा रहा है, जहाँ उन्हें ट्रैकिंग, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक गतिविधियों के जरिए आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी विजेता हाउसों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को समर कैंप और एडवेंचर टूर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment