Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में वेबसाइट बनाने की रोचक प्रतियोगिता

देहरादून, ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने नई तकनीकों के उपयोग से समस्याएं हल करने की अपनी क्षमता का अहसास कराया। विभिन्न चुनौतियों दी जाने के बावजूद महज सवा दो घण्टे में वेबसाइट का निर्माण करने में सफलता हासिल की।
आज ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेण्टर में एडब्लूएस जैम नाम के इस रोचक मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में छात्र-छात्राओं को स्टैटिक वेबसाइट बनाने की चुनौती दी गई। इस चुनौती को समस्याओं के 6 वर्गों में बांटा गया। ये समस्याएं अमेजाॅन वेब सर्विसेस (एडब्लूएस) उपयोग के मामलों पर आधारित थीं। इन समस्याओं की कठिनाई हर स्तर के साथ बढ़ती गई। इन चुनौतियों को सुलझाने पर मिले प्वाइंट्स के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विजेता चुना गया। इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को नगद पुरूस्कार दिये गये।
प्रतिस्पर्धा के दौरान घड़ी की सुईयां आगे बढ़ने के साथ ही मुकाबला दिलचस्प हो रहा था। आगे वाला कभी पीछे, पीछे वाले कभी आगे निकल रहे थे। इसमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य नंदन ने 2 घण्टे 14 मिनट में वेबसाइट तैयार करके 542 अंक हासिल किए। उन्हें नगद पुरूस्कार देकर जैम ग्रैण्ड मास्टर के खिताब से नवाजा़ गया। डीम्ड यूनिवर्सिटी के ही अनिरूद्ध लखनपाल ने 2 घण्टे 31 मिनट में 542 अंक हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें जैम इनोवेशन एपेक्स के खिताब के साथ नगद पुरूस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में मनीष कुमार गुप्ता ने 3 घण्टे 4 मिनट में वेबसाइट तैयार करके तीसरे स्थान हासिल किया। उन्हें जैम मास्टर माइंड एलीट का खिताब व नगद पुरूस्कार दिया गया। डीम्ड यूनिवर्सिटी के ही सहजबीर सिंह ने 4 घण्टे 12 मिनट में 500 अंको के साथ चैथा स्थान हासिल किया। उन्हें जैम चैम्पियन का खिताब और नगद पुरूस्कार दिया गया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दिव्यांशू कैन्थूरा 2 घण्टे 5 मिनट में 474 अंक हासिल करके पांचवें स्थान पर रहे। उन्हांेने जैम राईजिंग स्टार का खिताब व नगद पुरूस्कार प्राप्त किया। पुरूस्कारों का वितरण ग्राफिक एरा के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंडस्ट्री-ऐकेडमिया लीड तेजस्वी घनशाला ने किया।
एडब्लूएस के ग्लोबल डिलवरी रेडीनेस, टेक लीड रोहित शर्मा, डिजिटल सक्सेस मैनेजर शिव पटनायक व कस्टमर इंगेजमेण्ट मैनेजर ईशू मित्रा विशेषज्ञों के तौर पर मौजूद रहे। एडब्लूएस जैम प्रतिस्पर्धा का आयोजन ग्राफिक एरा के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग ने किया। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन ऐकेडमिक्स डा. गुरू प्रसाद के साथ शिक्षक आदित्य अग्निहोत्री, गरीमा शर्मा, दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

ग्राफिक एरा में ग्राफेस्ट- 25 में तकनीकी व सांस्कृतिक की धूम रहेगी

prabhatchingari

जनविश्वास का मंच बना जनदर्शन, शिक्षा से भरण-पोषण तक त्वरित कार्रवाई

cradmin

उत्तराखंड की सीमा के भीतर ही मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ

prabhatchingari

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के बडोनी चौक पहुँचने पर नि. महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

prabhatchingari

आर्यन स्कूल में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का हूआ आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment