Advertisement

,

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने जाटों में भरी जाट एकता की हुंकार।

By: prabhatchingari

On: Sunday, May 19, 2024 5:55 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून – अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया द्वारा जाट संवाद यात्रा सम्पूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही हैं आज यह यात्रा देहरादून पहुँचने पर अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष टोनी वर्मा ने जाट भवन, कारगी चौक, देहरादून पर जाट संवाद यात्रा का ज़ोरदार स्वागत अभिनंदन किया व यात्रा की अगवानी की व जाट संवाद यात्रा में पहुँचें अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद भारतवर्ष के सभी पदाधिकारियों का फुल मालाओं व शॉल से अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तराखंड की प्रदेश इकाई ने सभी का स्वागत किया।

देहरादून में आयोजित सभा में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने बताया कि जाट संवाद यात्रा सम्पूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही हैं जाट समाज वर्तमान में सामाजिक व राजनीतिक रूप से बेहद कमजोर हो चुका है जाट समाज के सामाजिक भाईचारे की बुनियाद को कमजोर किया जा रहा है इन सब हालातों पर चर्चा कर क़ौम के जागरूक व सक्रिय लोगों को जाट संवाद यात्रा से जोड़ा जाएगा। इस दौरान क़ौम के गौरवशाली इतिहास, क़ौम की सभ्यता संस्कृति व युवाओं को जाट इतिहास के प्रति जागरूक करने रोज़गार सृजन व शिक्षा, व्यापार के प्रति जागरूक किया जाएगा सामाजिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा समाजिक कुरीतिओं के ख़ात्मे पर चर्चा, समाज के जागरूक, प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी, लोगों से इस यात्रा के दौरान संवाद कर समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पूरे देश-दुनिया के जाट समाज को सामाजिक रूप से मज़बूत करने के लिए विश्व जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा।

इस दौरान सभा में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष टोनी वर्मा ने कहा कि जाट समाज सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला समाज हैं। उत्तराखंड में जाट समाज को मज़बूत करने के लिए प्रत्येक ज़िला हेडक्वाटर व ब्लॉक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का विस्तार किया जाएगा, गाँव देहात तक संगठन का संगठनात्मक ढाँचा तैयार किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दांतल’, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रतिनिधि अंकित बालियान, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन नैन भालसी, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश जैलदार, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश प्रतिनिधि भवानी सिंह किरमारा, विजेंदर चौधरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहारनपुर, चौधरी अजित सिंह पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड, हरेंद्र बालियान सहित तमाम जाट समाज उत्तराखंड के प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी व जनप्रतिधि जाट संवाद यात्रा में शामिल रहें।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment