Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 1 मार्च से ऋषिकेश में होगा

देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा,

योग महोत्सव का उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, की प्रस्तुतियां होंगी तथा आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।

उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान हैं।

ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा

मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूँ।

Related posts

द पॉली किड्स स्कूल देहरादून ने चंद्रबनी में अपनी नई शाखा खोली

prabhatchingari

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में वैश्विक अनुसंधान अनुदान पर अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिखाई वैश्विक तस्वीर

cradmin

31 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें हों गड्ढा मुक्त

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हर्षोल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस 

cradmin

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

cradmin

आख़िकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

prabhatchingari

Leave a Comment