Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

गुणवत्ता आधारित संस्कृति को जन आंदोलन बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुणवत्ता को केवल मानक नहीं बल्कि आदत बनाना आवश्यक है, ताकि गुणवत्ता आधारित संस्कृति एक जन आंदोलन का रूप ले सके। मुख्यमंत्री मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्था के रूप में प्रारंभ हुई यह यात्रा आज देश की औद्योगिक, वैज्ञानिक और आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। बीआईएस ने मानकीकरण, प्रमाणीकरण और गुणवत्ता परीक्षण के माध्यम से उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के जीवन में भरोसे और सुरक्षा को सुदृढ़ किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानकीकरण का दायरा उद्योग जगत से आगे बढ़कर कृषि, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, ऊर्जा, जल संरक्षण एवं डिजिटल सेवाओं तक विस्तारित हो चुका है। इलेक्ट्रिक वाहन, मेडिकल डिवाइस, ड्रोन, हरित ऊर्जा और डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बीआईएस की भूमिका भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को सफल बनाने में भारतीय मानक ब्यूरो की अहम भूमिका है। राज्य सरकार भी स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पादों एवं औषधीय जड़ी-बूटियों के लिए उच्च गुणवत्ता मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के माध्यम से राज्य के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति 2025 लागू की गई है। सभी जनपदों में STEM लैब, लैब-ऑन-व्हील्स, पेटेंट सूचना केंद्र एवं महिला प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। देहरादून में देश की पाँचवीं साइंस सिटी का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।
कार्यक्रम में विधायक  खजान दास,  उमेश शर्मा काऊ,  सविता कपूर, निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो  सौरभ तिवारी, महानिदेशक यू-कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत सहित उद्योग एवं व्यापार संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर आबकारी विभाग का प्लास्टिक होलोग्राम

prabhatchingari

एनएबीएल से मान्यता प्राप्त ग्राफिक एरा, अब करेगी सड़कों और इमारतों की गुणवत्ता जांच

cradmin

ग्राफिक एरा में पौष कानून पर जागरूकता सत्र…

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ।*

prabhatchingari

आशा,भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

prabhatchingari

“व्यापार केवल आंकड़ों का खेल नहीं, संबंधों का सेतु है – प्रो. व्लादिमीर”

cradmin

Leave a Comment