Prabhat Chingari
उत्तराखंड

SIR में हर बूथ पर तैनात होंगे आईटी वॉलंटियर्स

 

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सफल संचालन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने  सचिवालय में राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये वॉलंटियर्स गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण में सहयोग प्रदान करेंगे, साथ ही प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने अपर सचिव ग्राम्य विकास एवं निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देशित किया कि इस अभियान के लिए शीघ्र तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को चयनित कर तैनात किया जाए, जिससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को भी निर्वाचन संबंधी मैपिंग कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में निदेशक शहरी विकास  विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव  झरना कमठान, निदेशक महिला एवं बाल विकास  बी.एल. राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी  मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए  तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना  रवि बिजारनियां सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त उपस्थित रहे।

Related posts

एलेन इंस्टीट्यूट देहरादून ने किया भ्रामक दावों का खंडन — स्पष्ट किया कि सारांश मित्तल उनके ही छात्र हैं, सबूतों के साथ पेश की पूर्ण सच्चाई…

cradmin

संघ और संत समाज की मौजूदगी में हरिद्वार में हिंदू सम्मेलन

cradmin

बार से शुरू हुआ विवाद बना खूनी टकराव, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

cradmin

उत्तराखण्ड के विकास में नाबार्ड की अहम भूमिका : कृषि मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई यूपीसीएल की 125वीं बोर्ड बैठक

cradmin

उत्तरांचल प्रेस क्लब में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

prabhatchingari

Leave a Comment