---Advertisement---

IUCN की BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक सम्पन्न, नदी बेसिन प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

By: Naveen Joshi

On: Friday, February 27, 2026 6:12 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,  International Union for Conservation of Nature (IUCN) के तत्वावधान में 23 से 27 फरवरी 2026 तक देहरादून में आयोजित पांच दिवसीय BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका एवं यूरोप से आए लगभग 18–20 प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर नदी बेसिन प्रबंधन, एकीकृत जलागम प्रबंधन (IWRM) तथा प्रकृति-आधारित समाधानों (Nature-based Solutions) के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं भावी रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने विभिन्न देशों में नदी पुनर्जीवन, जलस्रोत संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के मॉडल साझा किए तथा गंगा बेसिन सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय नदी तंत्रों की पारिस्थितिक स्थिरता को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

सचिव जलागम से शिष्टाचार भेंट

बैठक के समापन अवसर पर IUCN के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में सचिव जलागम दिलीप जावलकर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सचिव जलागम ने प्रदेश में पलायन एवं जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव तथा बढ़ते मृदा अपरदन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए समेकित एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्राकृतिक जलस्रोत संरक्षण, स्प्रिंग-रीचार्ज मॉडल एवं वेटलैंड प्रबंधन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

वेटलैंड एवं स्प्रिंग पुनर्जीवन पर सहयोग

IUCN के क्षेत्रीय समन्वयक मिलिंद गुप्ता ने उत्तराखण्ड के वेटलैंड्स की वर्तमान स्थिति एवं संरक्षण उपायों की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जान डाल्ट्न ने प्राकृतिक स्रोत (Natural Spring) पुनर्जीवन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग प्रदान करने तथा भविष्य में पुनः उत्तराखण्ड आगमन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह अंतरराष्ट्रीय संवाद राज्य में संचालित स्रोत एवं नदी पुनर्जीवन पहलों को वैश्विक मंच पर साझा करने तथा गंगा बेसिन की दीर्घकालिक पारिस्थितिक स्थिरता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

इस अवसर पर अपर सचिव जलागम हिमांशु खुराना, अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पांडेय, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी SARRA कहकशां नसीम, उप-निदेशक SARRA डॉ. डी.एस. रावत, SARRA टीम तथा वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment