Advertisement

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत पोगठा में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, 155 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 14, 2026 9:29 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत थालाबैंड के पोगठा में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया।

शिविर में 268 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों द्वारा 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 6 जनशिकायतो में सभी का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिविर के माध्यम से 155 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कृषि विभाग ने 24 किसानों को कृषि यंत्र (स्प्रेयर एवं उन्नत उपकरण) वितरित किए तथा किसानों की ई-केवाईसी, किसान कार्ड सहित अन्य कृषि संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। किसानों को कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जा रही 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी, उन्नत कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उद्यान विभाग ने 12 लाभार्थियों को सब्जी बीज वितरित किए। समाज कल्याण विभाग ने 34 पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का सत्यापन एवं निस्तारण किया। बाल विकास विभाग ने 2 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की।

पशुपालन विभाग ने 17 पशुपालकों को औषधि वितरण एवं पशुपालन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। आयुष विभाग ने 25 लाभार्थियों को औषधि एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया, जबकि ग्राम्य विकास विभाग ने 65 लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख श्रीमती राजी देवी, जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र सिंह राणा, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment