Advertisement

जन कल्याण लोक सेवा समिति द्वितीय होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

By: Naveen Joshi

On: Monday, March 2, 2026 8:39 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

नगरपालिका क्षेत्र गौचर में जन कल्याण लोक सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय स्कूली बच्चों, महिला मंगल दल, महिला समूहों तथा कीर्तन मंडलियों द्वारा होली पर आधारित गीतों की प्रतियोगिताएं आयोजित कर रंगों के पवित्र त्योहार होली मिलन समारोह को हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।

नगर क्षेत्र में होली झांकी के साथ गौचर मेला मैदान के रंगमंच पर सुबह दस बजे से प्रारंभ हुआ होली मिलन समारोह में स्कूली बच्चों सहित नगर क्षेत्र व समीपवर्ती गांवों की महिला मंगल दल, महिला समूहों तथा कीर्तन मंडलियों की महिलाओं और पुरुषों की टीम ने होली पर बेहतरीन गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगोत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुऐ भारी संख्या में मौजूद लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। प्रतिभागियों को जन कल्याण लोक सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

होली मिलन महोत्सव में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला,उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय युवा अध्यक्ष आशीष नेगी,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, मुकेश नेगी, जयकृत बिष्ट, सभासद विनीत रावत,विनोद कनवासी, विपुल रावत, सुनील लिंगवाल,गोविंद फर्स्वाण,सूगी प्रधान विमला बुटोला,प्रीतम सिंह ठाकुर,सुनील कुमार, प्रकाश चौधरी, हरिकृष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी के अलावा जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार,उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष शिवचरण बिष्ट, कोषाध्यक्ष मंजू नेगी, सचिव खुशाल सिंह नेगी, महिला अध्यक्ष बीना देवी, महिला उपाध्यक्ष सरिता भंडारी, सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, मिनीता नेगी, मीनाक्षी, आनंद सिंह कण्डारी, गोपाल दत्त धपलियाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, महावीर रावत, सचिन बर्त्वाल, शिक्षिका रजनी नेगी आदि मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

Leave a Comment