Advertisement

रिश्वत लेते JE विजिलेंस के हत्थे चढ़ा…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 21, 2026 9:31 PM

Google News
Follow Us

ऋषिकेश। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुलोक बैराज में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE) फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पशुलोक बैराज में कराए गए एक टेंडर कार्य के बकाया भुगतान को पास कराने के एवज में आरोपी JE द्वारा ठेकेदार से रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार हो रही अवैध धनराशि की मांग से परेशान ठेकेदार ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर देहरादून सतर्कता थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विजिलेंस के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई गई।
पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मौके पर तैनात विजिलेंस टीम ने JE फैसल खान को रंगे हाथ दबोच लिया।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विजिलेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment