ट्रैक्टर ट्राली चोरी में फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त को कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आज अरविन्द थपलियाल पुत्र दिवाकर थपलियाल निवासी ग्राम ब्राह्मण थाला बैंड थाना पोखरी जनपद चमोली हाल ठेकेदार टंगड़ी मल्ला जोशीमठ द्वारा कोतवाली जोशीमठ पर आकर तहरी दी गयी की उनका ग्राम टंगड़ी मल्ला जोशीमठ में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें लगी ट्रैक्टर ट्राली किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली जोशीमठ पर मु0अ0सं0-08/2024, धारा-379 भादवि पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में कुशल सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र गुरुवचन सिंह निवासी को नन्दानगर से गिरफ्तार किया जा चुका है।
उक्त अभियोग में फरार चल रहे एक अन्य अभियुक्त
गुरुवचन सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम जीवाईकदीम थाना पटवाई जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस टीम द्वारा आज अपर बाजार जोशीमठ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित खुगशाल, कास्टेबल हरीश कांडपाल शामिल रहे।





