---Advertisement---

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू एमजी हेक्टर

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 19, 2025 7:49 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में ऑल-न्यू एमजी हेक्टर को लॉन्च कर दिया है। नई हेक्टर एसयूवी सेगमेंट में बोल्ड डिज़ाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ एक नया मानक स्थापित करती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये रखी है, जो केवल सीमित इकाइयों के लिए मान्य होगी।

 

ऑल-न्यू एमजी हेक्टर में नया फ्रंट और रियर बंपर, बिल्कुल नया औरा हेक्स ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और दो नए एक्सटीरियर रंग—सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट—दिए गए हैं, जो इसे अधिक आकर्षक और प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं। फ्रंट और रियर में दिए गए औरा स्कल्प्ट बंपर्स एसयूवी को हर एंगल से मस्क्युलर और आत्मविश्वासी स्टांस देते हैं।

 

इंटीरियर्स की बात करें तो 5-सीटर वेरिएंट के लिए ड्यूल टोन आइस ग्रे थीम और 6 व 7-सीटर वेरिएंट्स के लिए ड्यूल टोन अर्बन टैन थीम दी गई है। हाइड्रा ग्लोस फिनिश एक्सेंट्स, हाइड्रोफोबिक ब्लैक-ब्लू इंसर्ट्स, फैब्रिक सीट इंसर्ट्स और लेदर पैक के साथ केबिन को और अधिक लग्ज़री और टिकाऊ बनाया गया है। फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट व टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं आराम और सुविधा को नई ऊंचाई देती हैं।

 

ऑल-न्यू हेक्टर का इन्फोटेनमेंट सिस्टम सेगमेंट में सबसे बड़ा 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट टचस्क्रीन के साथ आता है, जिसे स्मार्ट बूस्ट तकनीक से और तेज व स्मूथ बनाया गया है। इसके साथ सेगमेंट में पहली बार स्वाइप टच जेस्चर कंट्रोल की सुविधा दी गई है, जिससे एसी, म्यूज़िक और नेविगेशन को आसान जेस्चर से नियंत्रित किया जा सकता है। डिजिटल ब्लूटूथ की, की शेयरिंग, प्रीडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट्स और रिमोट एसी कंट्रोल जैसी स्मार्ट सुविधाएं इसे स्मार्टफोन जैसा अनुभव देती हैं। वहीं 17.78 सेमी की फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एलसीडी स्क्रीन ड्राइवर को आधुनिक इंटरफेस प्रदान करती है।

 

लॉन्च के अवसर पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि हेक्टर एमजी ब्रांड का पहला नेमप्लेट रहा है और अब तक 1.5 लाख से अधिक ग्राहक इसे पसंद कर चुके हैं। ऑल-न्यू हेक्टर के जरिए कंपनी डिजाइन, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी को और ऊंचे स्तर पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्नत मोबिलिटी सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए और नई हेक्टर प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगी।

 

सुरक्षा के लिहाज से ऑल-न्यू हेक्टर में 360 डिग्री एचडी कैमरा विद व्हील व्यू दिया गया है, जो पार्किंग और तंग जगहों में ड्राइविंग को आसान बनाता है। इसके अलावा एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, टीसीएस, हिल होल्ड कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

 

पावरट्रेन के तौर पर इसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (मैनुअल और सीवीटी विकल्पों के साथ) दिया गया है, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इससे नई हेक्टर पहले से ज्यादा पावरफुल और फ्यूचर-रेडी बनती है।

 

गौरतलब है कि 2019 में भारत की पहली इंटरनेट कार के रूप में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर आज भी टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और स्टाइल के नए मानक स्थापित कर रही है। इसमें ड्यूल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, 8-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 70 से अधिक फीचर्स वाली आई-स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड एडीएएस, पीएम 2.5 एयर प्यूरिफायर, पावर्ड टेलगेट और आई-स्मार्ट ऐप के जरिए रिमोट कंट्रोल सुविधाएं दी गई हैं।

 

कंपनी ऑल-न्यू एमजी हेक्टर को 100 प्रतिशत ऑन-रोड प्राइस फंडिंग (84 महीने/7 साल तक) के विकल्प के साथ पेश कर रही है। इसके साथ ही एक्सेसरीज़ पर भी 100 प्रतिशत फंडिंग सपोर्ट उपलब्ध कराया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment