Prabhat Chingari
उत्तराखंड

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 

देहरादून।उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को आज लोक भवन, देहरादून में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने से संबंधित अधिपत्र का वाचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, प्रदीप बत्रा एवं सविता कपूर, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता, राज्यपाल के विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी, वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Related posts

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने सैटेलाइट रिसेप्शन और रेडियो एस्ट्रोनॉमी के लिए ग्राउंड स्टेशन की स्थापना की

prabhatchingari

स्टार्टअप में मील का पत्थर साबित होगा अंतरिम बजट

prabhatchingari

इन चार राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, संयम और धैर्य रहेगा सफलता की कुंजी

cradmin

ग्राफिक एरा में छात्रों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

cradmin

विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में बीआईएस देहरादून शाखा द्वारा भव्य आयोजन

cradmin

वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया बचाव अभियान…..

prabhatchingari

Leave a Comment