Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ग्राफिक एरा के कार्यों पर जस्टिस उज्जल भूयान ने खुशी जाहिर की

देहरादून,  सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भूयान को ग्राफिक एरा के पदाधिकारियों ने ग्राफिक एरा द्वारा समाज के विकास, दूसरों के दुख दर्द कम करने और शहीदों के परिवारों के लिए लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी l

 

जस्टिस उज्जल भूयान को बताया गया कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की विषमताओं के साथ ही शहीदों के बच्चों को इंजिनियरिंग, मैनेजमेंट समेत सभी कोर्स की पूरी शिक्षा निशुल्क देने की व्यवस्था है l जोशीमठ के काफी आपदा पीड़ितों को भी निशुल्क शिक्षा दी जा रही है l

प्राकृतिक आपदाओं में ग्राफिक एरा की टीमों ने दूरस्थ इलाकों तक मदद पहुंचाती रही हैंl उन इलाक़ों में भी ग्राफिक एरा की टीमों ने सहायता पहुंचाने में सफलता हासिल की है, जहां उनसे पहले कोई नहीं पहुंच सका थाl ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला सामाजिक सरोकारों के कारण और छात्रों में दूसरों की मदद के जज़्बे को प्रोत्साहित करने के ऐसे कार्यों में बहुत रुचि लेते हैं l

 

न्यायमूर्ति  भूयान को पदाधिकारियों ने बताया कि कोरो ना की दूसरी लहर की दस्तक होते ही डॉ घनशाला ने दोनों विश्वविद्यालयों के सभी छात्र छात्राओं को प्लेन और टैक्सियों से उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की, निशुल्क क्वॉरनटाइन सेंटर चलाए और चेयरमैन और वाइस चेयरमैन डॉ राखी घनशाला ने खुद को जोखिम में डालकर बस्तियों में जाकर हज़ारों कुंतल खाद्यान्न बांटा l खाद्यान्न वितरण का अभियान तब से अब तक चलाया जा रहा है l न्यायमूर्ति श्री भूयान ने इस पर खुशी जाहिर की l

इस अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश  प्रेम सिंह खिमाल, सी जे एम  रिंकी साहनी, प्रो-चांसलर डॉ राकेश शर्मा, कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह व डॉ अमित आर. भट्ट, कुलसचिव डॉ नरेश शर्मा व डॉ डी के जोशी, निदेशक अवस्थापना डॉ सुभाष गुप्ता भी मौजूद थे l

Related posts

GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने संभाला कार्यभार, कर विवाद समाधान को मिली मजबूती

cradmin

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

prabhatchingari

नशे के सौदागर सलाखों के पीछे, अल्टो कार से मिली भारी मात्रा में चरस

cradmin

जीडीसी और वेव्स में भारतीय प्रतिभा की चमक, गेमिंग स्टार्टअप और छात्र करेंगे वैश्विक मंच पर प्रदर्शन

prabhatchingari

ओलंपस हाई के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणामों में दिखाया शानदार प्रदर्शन*

prabhatchingari

एम्स ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 434 छात्रों को मिली डिग्री

prabhatchingari

Leave a Comment