*भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तेल के पात्र कलश गाडू घड़ा डिम्मर गांव से नरेन्द्रनगर रवाना*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तेल के पात्र तेल कलश गाडू घड़ा को डिम्मर गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से मंगलवार को नरेंद्र नगर को रवाना किया गया। सोमवार शाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा डिम्मर गांव स्थित लक्ष्मी नारायण पहुंचा।
यहां पहुचने पर मंदिर में पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना और महाभिषेक के बाद बदरीनाथ के पुजारियों द्वारा गाडू घड़ा नरेन्द्र नगर को रवाना हुआ। इस अवसर पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश डिमरी, ज्योतिष डिमरी, संजय डिमरी, अरविंद डिमरी, हरीश डिमरी आदि मौजूद थे ।

--- 






