---Advertisement---

न्यायालय से रोक हटने के बाद बिच्छू वार्ड की सदस्य कल्पना सजवाण ने ली शपथ

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 23, 2025 7:22 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने दिलाई शपथ, विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)।

थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को बिच्छू वार्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सजवाण का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, प्रधान द्वारगढ़ रोशन वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

अदालत से रोक हटने के बाद शपथ ग्रहण करने पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने कल्पना सजवाण को बधाई दी। शपथ लेने के बाद सजवाण ने अदालत के निर्णय को “सत्य की जीत” बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी और वह सेविका की भावना से कार्य करेंगी।

 

समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्य सविता सजवाण, श्वेता, ममता देवी, सरोजनी देवी, रमेश बिष्ट, पूरण सिंह बेलवाल, विपिन उनियाल, जगत सिंह पंवार, सजन सिंह पुंडीर, उज्जैन सिंह रावत, अध्यक्ष यमुना घाटी कैम्पटी विरेंद्र पंवार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment