Advertisement

,

कांवड़ मेला-2025: मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 8, 2025 2:50 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व वर्षों की कमियों से सबक लेकर इस बार की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित हों। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की दृष्टि से उत्पन्न चुनौतियों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उपद्रव या अवांछनीय गतिविधियों को रोकने हेतु प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर संचालकों, कार्यरत कर्मियों, वॉलंटियर्स, होटल-धर्मशालाओं में ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर एक्सरे स्कैनर, अग्निशमन यंत्र, फायर टेंडर एवं कर्मियों की समुचित तैनाती के निर्देश दिए।उन्होंने भोजन व पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने, जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु पुख्ता इंतजाम करने, तथा सीसीटीवी व ड्रोन से सतत निगरानी एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय बनाए रखने पर बल दिया। यातायात प्रबंधन हेतु अलग से विस्तृत योजना बनाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने आतंकवादी खतरे की संभावना को देखते हुए एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। हरिद्वार के घाटों, नीलकंठ महादेव मंदिर और अन्य प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस, बैकअप व महिला-पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और जल पुलिस व गोताखोरों को अलर्ट पर रखने के निर्देश भी दिए। तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों, डीजे व लाउडस्पीकर के उपयोग को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर सुधार करने को कहा गया। साथ ही कांवड़ियों को “क्या करें और क्या न करें” संबंधी जानकारी पेम्फलेट, होर्डिंग, पब्लिक अनाउंसमेंट व सोशल मीडिया के माध्यम से देने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों में शराब, मांस व नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने, साथ ही बिजली, पानी और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। महिला कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर महिला घाटों व धर्मशालाओं में विशेष पुलिस प्रबंध किए जाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया की सतत निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई और संबंधित पोस्टों के तत्काल खंडन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय सचिवों व पुलिस महानिरीक्षकों को आगामी तीन दिनों में स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर अंतिम कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में गृह सचिव  शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ, आपदा प्रबंधन सचिव  विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल व कुमाऊं आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment