Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

देश की एकता-अखंडता के लिए कांग्रेस के बलिदान अतुलनीय: करन माहरा

 

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है, जो देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

करन माहरा ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बड़ी अपेक्षाएं हैं, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा आम आदमी को केन्द्र में रखकर जनकल्याणकारी नीतियां और योजनाएं बनाई हैं। देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश की एकता, अखण्डता और सम्प्रभुता की रक्षा के लिए अनेक बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा।

माहरा ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और पिछड़े, दुर्गम क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं तक कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों को पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने सीमाओं पर तैनात सैनिकों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि देश के सामने चुनौतियां हैं, लेकिन कांग्रेस ने हर कठिन परिस्थिति में जिम्मेदारी के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धैर्य और संयम बनाए रखा, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की मर्यादा और कांग्रेस की परंपराओं का पालन करते हुए सामाजिक सौहार्द के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी देश को गुमराह करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा कमजोर और दलित वर्ग पर अत्याचार करने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस का इतिहास देश को मजबूत और एकजुट रखने का रहा है।

इस अवसर पर करन माहरा ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही राज्य की पहचान बनी है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और उत्तराखण्ड की अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, अभिनव थापर, बिरेन्द्र पोखरियाल, पूरन रावत, महेन्द्र सिंह नेगी गुरुजी, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अहम जिम्मेदारी निभाने वालों को किया सम्मानित

prabhatchingari

युवाओं का करियर विकल्प बन रहा है खेल: रेखा आर्या

cradmin

शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

cradmin

डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का हूआ आयोजन

prabhatchingari

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा…

cradmin

बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों का सीएम को ‘खून से लिखा पत्र’

cradmin

Leave a Comment