---Advertisement---

कीवे इंडिया ने एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के साथ के300 एसएफ लॉन्च किया

By: prabhatchingari

On: Friday, January 24, 2025 7:50 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---


पहले 100 खरीदारों को ₹1.69 लाख की विशेष कीमत पर मिलेगी दमदार बाइक, साथ ही नए ‘स्ट्रीट फाइटर’ वेरिएंट में अतिरिक्त एक्सक्लूसिविटी भी मिलेगी।

देहरादून: आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया के तहत संचालित कीवे इंडिया ने अपनी लोकप्रिय के300 मोटरसाइकिल सीरीज के एक विशेष संस्करण कीवे के300 एसएफ (स्ट्रीट फाइटर) को लॉन्च किया है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले 100 ग्राहकों को यह शानदार बाइक मात्र ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम) की विशेष कीमत पर उपलब्ध होगी। के300 एसएफ, के300एन का उन्नत संस्करण है और सीमित समय के लिए यह ऑफर परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल के शौकीनों के लिए इसे एक आकर्षक विकल्प बनाता है।
300सीसी सेगमेंट में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, के300 एसएफ की यह विशेष कीमत पहले 100 ग्राहकों को प्रीमियम 300cc सेगमेंट में कदम रखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है, जिससे वे भारतीय बाजार में दूसरों से अलग दिख सकें।
लॉन्च पर बोलते हुए कीवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री विकास झाबख ने कहा, “कीवे के300 एसएफ हमारी उस सोच को दर्शाती है, जिसमें हम भारतीय राइडर्स की जरूरतों के अनुसार वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट्स तैयार करते हैं। पहले 100 ग्राहकों के लिए विशेष कीमत पर के300 एसएफ पेश कर, हम उन शुरुआती ग्राहकों को एक विशेष अनुभव देना चाहते हैं, जो हमारे इनोवेशन और परफॉर्मेंस के प्रति उत्साह साझा करते हैं।
के300 एसएफ एक स्पोर्टी डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन का बेहतरीन मेल है, जो एक अद्वितीय राइडिंग अनुभव का वादा करती है। इसके नए नाम, अत्याधुनिक फीचर्स और विशेष कीमत के साथ, यह उन राइडर्स के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है, जो अपने राइड में एडवेंचर और अलग पहचान चाहते हैं।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment