फिजिक्स वाला विद्यापीठ में “खेल महाकुंभ” की धूम

By: prabhatchingari

On: Thursday, January 30, 2025 7:25 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, फिजिक्स वाला विद्यापीठ देहरादून द्वारा गणतंत्र दिवस सप्ताह के अवसर पर विभिन्न खेलो का‌ आयोजन किया गया। देश में जहां एक ओर प्रयागराज में महाकुंभ की धूम है वहीं दूसरी ओर फिजिक्स वाला विद्यापीठ देहरादून ने भी गणतंत्र दिवस सप्ताह के अवसर पर खेलो के महाकुंभ का आयोजन किया। इस अवसर पर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित कई खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस आयोजन में फाउंडेशन, नीट व जेईई के छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी व उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।‌ खेलो के इस महाकुंभ का आयोजन सेंटर हेड डॉक्टर संतोष कुमार यादव, बिजनेस हेड हिमांशु सिंह तथा अन्य शिक्षकों द्वारा करवाया गया। फिजिक्स वाला विद्यापीठ के संस्थापक अलख पांडे जी का विजन ही है शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के ऊपर भी ध्यान देना ताकि बच्चे तनाव मुक्त रहकर अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सके और उच्च शिक्षा को प्राप्त करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।

विद्यापीठ के सेंटर हेड डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने कहा, “फिजिक्स वाला विद्यापीठ का उद्देश्य बेहतरीन शिक्षा के साथ ही साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। विद्यापीठ के द्वारा समय-समय पर छात्र-छात्राओं के विकास के लिए विभिन्न आयोजन किए जाते रहे हैं।” विद्यापीठ देहरादून के सेंटर हेड डॉ. संतोष कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा, “गणतंत्र दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन पर इस प्रकार के आयोजन छात्रों में जोश, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देते हैं। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह छात्रों में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं। हमारा संस्थान शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।” इस अवसर पर विपुल सचदेवा (जेईई हेड), संतोष शर्मा (नीट हेड), जयश्री ध्यानी (फाऊंडेशन हेड)तथा अविरल जैन (एओएम) के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment