Prabhat Chingari
उत्तराखंड

टिहरी के कुलदीप को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मानवाधिकार आयोग के प्रदेश सचिव

 

 

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गर्वनिंग बोर्ड, नई दिल्ली ने कुलदीप  को आयोग का उत्तराखंड सचिव नियुक्त किया है। टिहरी गढ़वाल के  कुलदीप   को यह दायित्व समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है। कुलदीप  पूर्व में अनेक राजकीय विभागों में विभिन्न पदों पर सेवाएँ दे चुके हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में उन्होंने कुलपति के निजी सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी भी निभाई। कोविड महामारी के दौरान आमजन की सहायता में उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिसके लिए उन्हें कई मंचों पर सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष बजाज ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन—जैसे महिला/पुरुष उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, हत्या, बलात्कार, बाल दुर्व्यवहार, श्रम शोषण, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, झूठे आरोप, पुलिस असहयोग तथा मौलिक अधिकारों के हनन—से पीड़ित लोगों की सहायता करना और न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करना है।नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय गर्वनिंग बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आयोग के संविधान एवं सामाजिक दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पालन करेंगे तथा मानवाधिकार संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

 

 

 

Related posts

स्यानाचट्टी में नदी का पानी घुसा: घर-होटल डूबे, यमुनोत्री हाइवे ठप

cradmin

अधिकारियों को दिये गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी के निर्देश

prabhatchingari

भ्रष्टाचार, घोटाले और बिगड़ती कानून व्यवस्था – गरिमा दसौनी ने खोली धामी सरकार की पोल

prabhatchingari

देवभूमि पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई ने मनाया पत्रकारिता दिवस*

prabhatchingari

जिलाधिकारी ने खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का लिया संज्ञान, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

cradmin

मंडल घाटी में चला वृहद मतदाता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान….

prabhatchingari

Leave a Comment