Prabhat Chingari
खेल–जगत

ग्राफिक एरा में होगा लक्ष्य सेन का अभिनंदन

देहरादून, ओलम्पिक मे गोल्ड से दूर होकर भी एक नया इतिहास रचने वाले शटलर लक्ष्य सेन का कल (18 अगस्त को) ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अभिनंदन किया जाएगा। अपने एमबीए के छात्र की पेरिस ओलम्पिक में इतिहास रचकर वापसी पर उनके स्वागत के लिए ग्राफिक एरा को खासतौर से सजाया गया है।

ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर में कल दोपहर 12 बजे ओलम्पिक खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अभिनंदन किया जाएगा। ग्राफिक एरा के छात्र छात्राएं, शिक्षक और शहर के बैडमिंटन खिलाड़ी इस समारोह में शामिल होंगे। लक्ष्य सेन ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा के छात्र और देश का गौरव लक्ष्य सेन ने देश के पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया है, जो ओलम्पिक में बैडमिंटन के मेन सिंगल्स में सेमी फाइनल तक पहुंचे हैं। पूरे देश को लक्ष्य सेन से बहुत उम्मीदें हैं।

Related posts

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों के लिए हॉकी ओलंपियन्स व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया 

cradmin

ग्राफिक एरा के छात्र लक्ष्य सेन का ओलम्पिक में जलवा हर शॉट पर झूमे छात्र छात्राएं

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

पिथौरागढ़ और हरिद्वार की जीत, यूएसएन इंडियंस फाइनल की दौड़ से बाहर

cradmin

देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का मेजबान बना देहरादून : रेखा आर्या

cradmin

युवा ऑल स्टार चैंपियनशिप की ट्राफी का भव्य अनावरण

prabhatchingari

Leave a Comment