Advertisement

पंचायत चुनाव को स्थगित करने के लिए हाईकोर्ट को भेजा पत्र

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 6, 2025 1:08 PM

Google News
Follow Us

दोनैनीताल। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) ने हाईकोर्ट को पत्र भेजकर आगामी 24 और 28 जुलाई, 2025 को प्रस्तावित पंचायत चुनावों को स्थगित करने की प्रार्थना की है।

Oath Ceremony of Shri Ashish Naithani as Judge of the High Court of Uttarakhand

सूत्रों के अनुसार एसडीसी के संस्थापक अनूप नौटियाल ने हाईकोर्ट को पत्र भेजकर कहा है कि उनकी अपील भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों पर आधारित है। ये आंकड़े राज्य में असामान्य रूप से तीव्र और अस्थिर मानसून की ओर इशारा कर रहे हैं। इससे जन-जीवन को गंभीर खतरा हो सकता है।नौटियाल ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार जून 2025 में राज्य में 240 मिमी वर्षा दर्ज हुई है जबकि सामान्य आंकड़ा 176 मिमी होता है। यह 36 प्रतिशत की वृद्धि है। फिर 25 जून से दो जुलाई के बीच, औसतन 130.1 मिमी अनूप नौटियाल ने कहा- उनकी अपील मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों पर आधारित वर्षा हुई जो सामान्य 66.2 मिमी के मुकाबले 96 प्रतिशत अधिक है। जुलाई वैसे भी उत्तराखंड का सबसे अधिक वर्षा बाला महीना होता है। अधिक बारिश होने पर भूस्खलन, बाढ़, ढलानों का टूटना आदि आपदाओं का दायरा बढ़ जाता है। नौटियाल ने कहा कि ऐसे हालात में पंचायत चुनाव कराना निर्वाचन कर्मियों और मतदाता दोनों के लिए काफी जोखिमभरा होगा।उन्होंने कहा कि एसडीसी ने हाईकोर्ट से निवेदन किया है कि वह राज्य सरकार को चुनावों को सितंबर अंत या अक्तूबर-नवंचर 2025 तक स्थगित करने का निर्देश दें।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment