Advertisement

आबकारी विभाग की दबिश, हर्रावाला में शराब तस्करी का भंडाफोड़

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 12, 2025 7:44 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,  आबकारी आयुक्त महोदया के निर्देशन एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त  रमेश चौहान की निगरानी में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज आबकारी टीम ऋषिकेश और जनपद प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली। टीम ने हर्रावाला क्षेत्र में दबिश देकर कुल 18 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर (फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली) बरामद की। अभियान की पहली कार्रवाई में आबकारी टीम ने एक स्विफ्ट कार को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई तथा एक अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हर्रावाला स्थित एक मकान में बनाए गए अवैध गोदाम से 8 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बीयर और बरामद की गई। आबकारी टीम को देखते ही एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अंकित, गोविंद, राकेश, हेमंत, नौशाद तथा आशीष चौहान की सक्रिय भूमिका रही।आबकारी विभाग द्वारा जनहित में अवैध शराब के खिलाफ यह विशेष अभियान निरंतर जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment