Advertisement

, ,

सुंदरी मुंदरी हो’ के संग धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, January 13, 2026 7:26 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून।तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हरिद्वार रोड स्थित मॉल ऑफ़ देहरादून में लोहड़ी पर्व के अवसर पर एक भव्य, पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पंजाबी संस्कृति के संरक्षण, आपसी भाईचारे तथा सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में राज्य मंत्री गीता खन्ना, राज्य मंत्री दीप्ति भारद्वाज, राज्य मंत्री विश्वास द्वार एवं पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।

आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा भांगड़ा, गिद्धा एवं लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोहड़ी के पारंपरिक गीतों और उल्लासपूर्ण वातावरण ने पूरे मॉल परिसर को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की आयोजिका प्रिया गुलाटी ने मंच से संबोधित करते हुए लोहड़ी पर्व के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोहड़ी नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर पंजाबी महासभा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि के चारों ओर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व का आनंद लिया।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment