Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने गिरधारी लाल साहू को उनके वचनों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगने को कहां। 

 

 

 

देहरादून – लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास आज देहरादून स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया एवं उन्होंने गिरधारी लाल साहू के बयानों का कड़ा विरोध किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हमारी पार्टी का जन्म बिहार में ही हुआ है एवं हम भारत देश के किसी भी महिलाओं के खिलाफ इस तरह के व्यवहार एवं वचन को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उत्तराखंड में गिरधारी लाल साहू महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति हैं और उन्हें अपनी नहीं तो कम से कम अपनी पत्नी रेखा आर्या का तो सम्मान करना चाहिए। सार्वजनिक रूप से किसी भी प्रदेश की महिलाओं के लिए इस तरह के शब्द बर्दाश्त नहीं किया जा सकते हैं। किसी क्षेत्र विशेष बयानों से गिरधारी लाल साहू के मनोस्थिति का पता चलता है कि वह अन्य प्रदेश के मां एवं बहनों के बारे में क्या सोचते हैं?

 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता है कि इस तरह के एसिस्ट व्यवहार के लिए पार्टी कड़ी से कड़ी करवाई करें एवं ऐसे बयानबाज को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल न होने दिया जाए। हमारी पार्टी इस घटना के विरोध में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करेगी जिसमें रुड़की, हल्द्वानी, देहरादून, काशीपुर एवं किच्छा शामिल है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि गिरधारी लाल साहू को बिहार की माताएं एवं बहनों से माफी मांगनी होगी।

Related posts

Uttarakhand Premier League 2025 – Bigger. Louder. Unforgettable

cradmin

एसएसपी दून ने पुलिस परिवार के बच्चो तथा परिजनों के साथ मनाई होली

prabhatchingari

एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई से दवा तस्करों में हड़कंप

cradmin

शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

cradmin

सब्सिडी के नाम पर भ्रष्टाचार का बाग खिला रही है सरकार — करन माहरा

cradmin

सोशल मीडिया पर असंवेदनशीलता नहीं होगी बर्दाश्त, पुलिस ने जारी की कड़ी एडवाइजरी

cradmin

Leave a Comment