Advertisement

सतत् नवाचार से ही संभव है दीर्घकालिक प्रगति

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 12, 2025 6:09 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने विभिन्न रासायनिक प्रक्रियाओं, पर्यावरण संरक्षण, नवीन पदार्थों के विकास और सतत् तकनीकी नवाचारों पर विचार-विमर्श किया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सतत् विकास लक्ष्यों में रसायन विज्ञान की भूमिका पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में तकनीकी सत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रीन केमिस्ट्री, सतत् रासायनिक नवाचार, हाइड्रोकार्बन उद्योग में पर्यावरण-अनुकूल विकल्प, ऊर्जा संरक्षण तकनीकें, जैव-रासायनिक विश्लेषण, पॉलिमर साइंस, कैटलिसिस और औद्योगिक प्रक्रियाओं की दक्षता बढ़ाने जैसे विविध और प्रासंगिक विषयों पर सौ से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने सम्मेलन में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट ने किया। सम्मेलन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम के चीफ साइंटिस्ट डा. राजकुमार सिंह, केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की हेड डा. अभिलाषा मिश्रा, डा. भावना, डा. वसीम अहमद, डा. अरुणिमा नायक, डा. हरीश चंद्र जोशी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डा. रेखा गोस्वामी ने किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment