Advertisement

महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड भाजपा के लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 1, 2025 2:05 PM

Google News
Follow Us

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा संगठन पर्व के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा हुई, जिसमें महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। यह घोषणा प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की गई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में भट्ट को औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के पहले ऐसे नेता बने हैं, जिन्हें लगातार दो कार्यकालों के लिए अध्यक्ष चुना गया है।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संगठनात्मक चुनाव में महेंद्र भट्ट ने ही एकमात्र नामांकन दाखिल किया था, जिस पर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व दोनों की सहमति बनी।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार तालियों के साथ महेंद्र भट्ट का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment