Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

जी.आर. डी. में मैनेजमेंट छात्रों ने लगाए विभिन्न फ़ूड स्टाल

देहरादून, राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून में आज मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रकार के फ़ूड स्टाल लगाए एवं नवीनतम बिज़नेस आइडियाज साझा किये !

वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने मैनेजमेंट छात्रों के द्वारा दिए गए आइडियाज की सराहना की ! एवं अच्छे आइडियाज को पूर्ण सहयोग का आश्वसान दिया !

संस्थान के महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि नई एजुकेशनल पालिसी में उद्यमिता की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है ! एवं संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए रचनात्मक कार्यो में प्रतिभाग करना अत्यंत आवश्यक है ! उपरोक्त के द्रष्टिगत ही आज मैनेजमेंट के छात्रों ने विभिन्न फ़ूड स्टाल लगाए ! जिसमे छात्रों एवं शिक्षकों ने चाइनीस, कॉन्टिनेंटल, पर्वतीय, आदि व्यंजनों का लुतफ़ उठाया ! कुछ स्टाल्स ने तो लागत से कई गुना मुनाफा भी कमाया !

इस अवसर पर वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. प्रान्शु टांगरी, डॉ करुणाकर झा, डॉ. हेमन्त सिंह राणा, रजनी शर्मा, वैशाली गंगवाल, रजीना रावत, हर्षित चौहान व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

स्वयंसेवकों को राहत,अब 12 दिन की छुट्टी भी मिलेगी सवेतन

cradmin

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी ग्रुप ने हिमालयन वॉरियर्सों ने चलाया अपनी प्रकृति अभियान

prabhatchingari

सामान्य प्रेक्षक कुजीं लाल मीना की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी ने की विधिमान्यतः नामनिर्देशन पत्रों की सूची के अनुसार संवक्षी

prabhatchingari

पहाड़ों को जल संकट से बचाएगा ज्वार, बाजरा और मडुआ

prabhatchingari

चिकित्सालय में ऑटोमेटेड पार्किंग; महिला हिलांस कैंटीन, ब्लड बैंक से डॉक्टर्स, स्टॉफ, जनमन गदगद

cradmin

किशोर न्याय व दिव्यांग बच्चों के साथ कार्मिकों के व्यवहार के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

prabhatchingari

Leave a Comment