Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

मानस गुलाटी बने सर्वश्रेष्ठ वक्ता फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रभावशाली वाकपटुता

 

देहरादून, 
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की गहन तर्कशक्ति और प्रभावशाली वाकचातुर्यता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गरिमामयी प्रतियोगिता में राजा राममोहन रॉय एकेडमी के मानस गुलाटी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता में देशभर के 14 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय था—“शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बढ़ता उपयोग सुविधा-संपन्न और वंचित छात्रों के बीच असमानता को बढ़ाता है”। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में गहराई से विचार प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकों के बीच जीवंत चर्चा का माहौल बना।

प्रतियोगिता में सेंट जूड्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समर वैली स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब जहां मानस गुलाटी को मिला, वहीं सेवन ओक्स स्कूल के देवांश गुप्ता रनर-अप रहे।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के निदेशक शहदीप अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहन, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही। आयोजन की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों की तार्किक क्षमता और सार्वजनिक मंच पर अभिव्यक्ति कौशल को निखारती हैं।

Related posts

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत

prabhatchingari

पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

prabhatchingari

नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन तेज, CM आवास कूच की रणनीति तय; किसान संगठन भी मैदान में

cradmin

उत्तराखंड राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी बनी , आदेश जारी

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में महिला दिवस पर स्पीकर खण्डूरी, आईएएस नमामी व डा. दिव्या सम्मानित

prabhatchingari

स्माइल रोटी बैंक’ के संस्थापक श्रीकृष्ण पाण्डेय ‘आज़ाद’ को केलकर युवा पुरस्कार प्रदान

cradmin

Leave a Comment