Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

यमुना घाटी आपदा पर सीएम से मिले मनवीर चौहान, प्रभावितों की हर संभव मदद का आश्वासन

 

देहरादून,  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने यमुना घाटी में आई भीषण जल आपदा को लेकर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी जिले के स्याना चट्टी क्षेत्र में आई आपदा पर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी और ज्ञापन सौंपा।

चौहान ने बताया कि स्याना चट्टी में कुपड़ा कुनसाला गाड़ के मुहाने पर भारी भूस्खलन से मलबा यमुना नदी में गिरने के कारण नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते सैकड़ों घर झील के पानी में डूब गए हैं और यह झील ओजरी, पाली गाड़, कुथनोर, खराड़ी, गंगनानी से लेकर बड़कोट तक भारी तबाही का कारण बन सकती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस अप्राकृतिक झील का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दी जाए और स्याना चट्टी से बड़कोट तक हो रहे भूमि कटाव पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की गंभीरता को समझते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Related posts

ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

prabhatchingari

कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चलाए विशेष जागरूकता अभियान-डीईओ

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय एफडीपी शुरू

cradmin

सीमांत गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे ITBP के डाक्टर

prabhatchingari

धामी सरकार के 19 बड़े फैसले, चीनी मिलों और उपनल कर्मियों को फायदा

cradmin

चुनाव आयोग की पहल पर उत्तराखण्ड के 70 बीएलओ का दिल्ली में प्रशिक्षण जारी

cradmin

Leave a Comment