Advertisement

व्यय वित्त समिति की बैठक में कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज जल्द होगा पूर्ण रूप से संचालित

By: Naveen Joshi

On: Monday, June 29, 2026 7:51 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा और पेयजल से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार की संशोधित लागत को मंजूरी देते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज को शीघ्र पूर्ण रूप से संचालित किया जाए। इसके लिए फैकल्टी की जल्द भर्ती सुनिश्चित करने तथा कॉलेज के रखरखाव के लिए भी आवश्यक वित्तीय प्रावधान करने को कहा।

व्यय वित्त समिति ने हल्द्वानी में 35.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भवन निर्माण को भी स्वीकृति दी। मुख्य सचिव ने पूर्व में स्वीकृत परियोजना को निरस्त कर इसे नए प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उरेडा के ऊर्जा पार्क परिसर में 16.13 करोड़ रुपये की लागत से सुपर ईसीबीसी कार्यालय भवन निर्माण तथा 113.16 करोड़ रुपये की लागत वाली सहस्रधारा रोड जलापूर्ति योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव बृजेश कुमार संत, श्रीधर बाबू अद्धांकी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment